Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • समस्याओं के समाधान को व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
  • हरिद्वार

समस्याओं के समाधान को व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी को विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि कुछ स्थान ऐसे है।ं जहां शाम होते ही ठेली वालों का कब्जा हो जाता है। जिस कारण क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों, स्थानीय नागरिक व ग्राहकों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिटी हॉस्पिटल के सामने, प्रेम नगर आश्रम के सामने, खन्ना नगर के सामने, पुराना रानीपुर मोड़, आर्य नगर चौक इत्यादि जगहों पर शाम होते ही ठेली वालों का सड़कों पर कब्जा हो जाता है। देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। जिस कारण आए दिन लड़ाई झगड़े भी होते हैं। कानून व्यवस्था भी बिगड़ती है। कुछ लोगों ने फुटपाथ पर भी कब्जे कर रखे हैं। जिस कारण लोगों को चलने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि चंद्राचार्य चौक पर अवैध ऑटो स्टैंड संचालित हो रहा है। जिस कारण सड़क पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। सड़क पर 20-20 ऑटो खड़े रहते हैं। जिस कारण पार्किंग की समस्या भी होती है। महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि सेक्टर-2 बेरियर से भगत सिंह चौक के मध्य घुमंतू रहते हैं। जो रात होते ही कॉम्प्लेक्स में अपना डेरा डाल लेते हैं। दिन में भीख मांगते हैं व रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।ं गंदगी भी करते हैं समझाने पर स्थानीय दुकानदारों से लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने कहा कि मार्केट 10 बजे खुलता है। लेकिन कुछ लोग सुबह 6 बजे से ही अपने वाहन मार्केट में पार्क कर जाते हैं। वाहन पूरे दिन खड़े रहते हैं। जिससे व्यापारियों को अपने वाहन खड़े करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्राहकों को भी पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती। जिस कारण वह रोड पर अपने वाहन आगे पीछे खड़े कर देते हैं। जिससे उन्हें चालान की कार्रवाई को भुगतना पड़ता है। जिस कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होता है। व्यापारियों ने उक्त समस्याओं के प्रति कठोर कार्रवाई करने की मांग की और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।  कोतवाल आरके सकलानी ने व्यापारियों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में योगेश वाधवा, हैदर नकवी, दीपांकर चक्रपाणि, राहुल अग्रवाल, पराग चकलान, हिमांशु सैनी, विमल मल्होत्रा, मनीष गर्ग, संजय द्विवेदी, सतनाम भाटिया,  हेमंत, संजय पटवर, सुरेंद्र अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीआई सहायक प्रबंधक गिरे खाई में, सभासद और स्थानीय लोगों ने बचाया
Next: डीएम ने ली जिला पर्यावरणीय योजना के क्रियान्वयन को बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.