Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार
  • नैनीताल

सलमान खुर्शीद के आवास पर फायरिंग और आगजनी करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

नैनीताल। कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद के रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव स्थित काटेज पर बीते दिनों हुए फायरिंग व आगजनी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार करा लिया है। चारों को रामगढ़ रोड पर स्विस विलेज वाले बैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित हल्द्वानी भागने की फिराक में थे। जिसके बाद टीम के साथ मौके पर एसओ ने चारो को पकड़ लिया है।

पकड़े गए आरोपितों में चंदन सिंह लोधियाल उम्र 27 साल पुत्र हरेन्द्र सिंह नथुआखान, भवाली, उमेश मेहता उम्र 30 वर्ष पुत्र गंगा सिंह मेहता, मुक्तेश्वर, कृष्ण सिंह बिष्ट उम्र 30 वर्ष पुत्र शंकर सिंह बिष्ट और चौथा आरोपित राजकुमार मेहता उम्र 29 वर्ष पुत्र गंगा सिंह मेहता शामिल हैं। चंदन सिंह के पास से पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह रीठा के कुंदन सिंह चिलवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन के लिए गया था। प्रदर्शन के दौरान आवेश में आकर उसने घर पर फायरिंग कर दी थी। जबकि अन्य तीनों आरोपितों ने सिर्फ प्रदर्शन करने और घर के केयरटेकरों से अभद्रता की बात स्वीकारी है।

बीते सोमवार को भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के प्यूड़ा स्थित काटेज के समीप विरोध प्रदर्शन किया था। यह लोग सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब में हिंदुत्व पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश जता रहे थे। विरोध प्रदर्शन के कुछ देर बाद कॉटेज में फायरिंग करने के साथ आगजनी भी की गई थी। जिसके बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद हरकत में आई रामगढ़, मुक्तेश्वर तथा भवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं सलमान खुर्शीद के केयरटेकर की तहरीर पर महिला जिला पंचायत सदस्य के पति राकेश कपिल समेत बीस लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को फॉरेंसिक टीम भी सलमान खुर्शीद के आवास पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली भूपेंद्र धौनी ने इस मामले में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, भवाली व भीमताल के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। मुखबिर की सूचना पर चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

सलमान खुर्शीद की कोठी पर आगजनी को अंजाम देने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया है, मगर मामले के मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं। मामले में डीआइजी नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में तत्परता से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही मामले के मुख्य आरोपितो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि आरोपित पकड़ में नहीं आए तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क की मांग को 130वें दिन भी आंदोलन में डटे रहे ग्रामीण
Next: पुलिस बैरियर के पास तीखा मोड़ (ब्लाइंड टर्न) बना दुर्घटनाओं का केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.