Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सलियावाला और फुलसनी को जाने वाली सड़क की होगी मरम्मत
  • देहरादून

सलियावाला और फुलसनी को जाने वाली सड़क की होगी मरम्मत

RNS INDIA NEWS 12/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर विधानसभा के दो दूरस्थ गांवों के बाशिंदों को जल्द ही बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। इन दोनों गांवों में एक करोड़ से अधिक की लागत से सड़कें चकाचक होंगी। सोमवार को विधायक सहदेव पुंडीर ने भूमि पूजन कर दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया। सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत सलियावाला-आमवाला-धौलास मार्ग के सुधारीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। दूरस्थ ग्रामीण मार्ग होने के कारण इस ओर संबंधित विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा था। मात्र एक किमी लंबे इस मार्ग पर तीन सौ से अधिक गड्ढे पड़े हुए थे। जबकि कई जगहों पर मार्ग धंसने के कारण संकरा हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मार्ग सुधारीकरण के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत कराए। जबकि दूसरे दूरस्थ गांव में फुलसनी के डेढ़ किमी लंबे मार्ग के सुधारीकरण के लिए 96 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस मार्ग पर सुधारीकरण के साथ ही सुरक्षा के कार्य भी कराए जाएंगे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक पुंडीर ने कहा कि प्रत्येक गांव तक सुलभ यातायात सुविधा मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता में शुमार है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जंगलात की सड़कों के निर्माण के लिए अनापत्ति ली जा रही है। बताया कि इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस दौरान फुलसनी के पूर्व प्रधान यशपाल चौहान, अजय जोशी, डीएस तोमर, राजेंद्र कुंवर, संदीप धीमान, ग्राम प्रधान हरियावाला रजनी देवी, पूर्व प्रधान अशोक नेगी, वीरेश थापली, शैलेश थापली, बीडीसी संदीप धनई, रंजीत सिंह, वीरेंद्र पुंडीर, उप प्रधान गंभीर खरोला, लखन सिंह थापा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भोजनमाताओं को तीन माह से नहीं मिला मानदेय
Next: बंदीरक्षक परीक्षा में मयंक और संजना टॉपर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.