Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सेल्समैन की पिटाई कर 40 हजार रुपये लूटे
  • राष्ट्रीय

सेल्समैन की पिटाई कर 40 हजार रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
default featured image

रुडक़ी।  तीन लोगों ने मुंडाखेड़ा खुर्द स्थित देशी शराब के ठेके में घुसकर सेल्समैन से मारपीट की। मारपीट के बाद 40 हजार की नकदी भी छीन ली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली। पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) के नूरनगर गांव का विश्वास पुत्र सूरजा लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द में स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। गुरूवार देर शाम वह ठेके पर मौजूद था। तभी तीन लोग जबरन ठेके में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट से बचने के लिए विश्वास वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में हमलावरों ने ठेके में रखी करीब चालीस हजार रुपये की नकदी भी उठा ली और फरार हो गए। विश्वास ने इसकी सूचना लक्सर कोतवाली को दी। सूचना पर कोतवाली से एसआई यशवीर सिंह नेगी व विनोद भट्ट पुलिसकर्मियों को साथ लेकर ठेके पर पहुंचे। पूरी घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस टीम ने सेल्समैन के बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। थोड़ी ही देर बाद खड़ंजा गांव के तिराहे के पास से टीम ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 38600 रूपये की नकदी तथा घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी काला पुत्र टीटूराम, जॉली पुत्र रणजीत सिंह व सुरेंद्र पुत्र बीरम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा
Next: सप्तम अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर वर्चुअल माध्यम से पूर्व योग दिवस गतिविधियां आरम्भ

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.