Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा
  • हरिद्वार

प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी।  लंढौरा में मंगलौर मार्ग पर एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान शिशु की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में अस्पताल संचालक ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। टोडा खटका निवासी मोनू का कहना है कि गुरुवार रात को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर लंढौरा निवासी रिश्तेदार के कहने पर महिला को मंगलौर मार्ग पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बताया गया कि देररात में प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गयी। इसे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप था कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से शिशु की मौत हुई। बाद में अस्पताल के संचालक ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसी गांव निवासी इमरान का कहना है कि दस दिन पहले इसी अस्पताल में उसकी पत्नी के प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। उधर, गाधारोणा निवासी शौकीन का कहना है कि उसकी गर्भवती पत्नी की जांच में सब कुछ सही आया था। एक माह पहले इसी अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि लंढौरा में 15 से अधिक ऐसे अस्पताल चल रहे हैं। जिनका संचालन झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। लोगों का कहना है रोजाना इन अस्पतालों में एक दो शिशु या महिलाओं की मौत होती रहती है। अस्पताल संचालक परिजनों को मौत के कारण उल्टे सीधे बता कर परिजनों को शांत कर देते हैं। लोगों का कहना है कि करोना काल में कुछ लोग को डर रहता है कि अच्छे अस्पताल में जाने से कोविड जांच की जाएगी। लोगों का कहना है ज्यादर लोग इसी डर से झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में पड़ जाते है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि लंढौरा में अवैध तरीके से अस्पतालों का संचालन करने की शिकायत उन्हें लगातार मिल रही है। एसीएमओ का कहना है कि ऐसे सभी अस्पतालों को चिन्हित करने का कार्य चल रहा है। इसके बाद बड़े पैमाने पर छापामार अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने किया राजदुलारी हत्याकाण्ड का खुलासा
Next: सेल्समैन की पिटाई कर 40 हजार रुपये लूटे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.