Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेल लगाकर ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े बेचने वालों पर केस
  • देहरादून

सेल लगाकर ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़े बेचने वालों पर केस

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सेल लगाकर ब्रांडेड कंपनियों के नाम के नकली कपड़े बेच रहे आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौके से भारी मात्रा में ऐसे रेडिमेड कपड़े बरामद किए गए। इन पर ब्रांडेड कंपनियों के फर्जी टैग लगाए गए थे। सेल लगाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ कॉपी राइट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि यूनाइटेड एंड यूनाइटेड कंपनी की फील्ड ऑफिसर शोभा केवट रविवार को पुलिस थाने पहुंची। बताया कि होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में इंडिया फैशन वर्ल्ड के नाम से एक सेल लगाई गई है। जहां नकली ब्रांडेड कपड़े बेचे जा रहे हैं। महिला के साथ आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल मौके पर पहुंचे। मौके से बरबरी कंपनी के 93 टी-शर्ट, गैंट कंपनी के 52 टी-शर्ट, अंडर आर्मर कंपनी के 173 टी-शर्ट और 80 लोअर, नाइकी कंपनी के 256 टी-शर्ट, 70 लोअर और 80 शॉर्ट नकली बरामद किए गए। इस सब सामान को सील किया गया। सेल का संचालक कर रही कंपनी के संचालक सक्षम मुंजाल और मैनेजर रोहित शर्मा निवासी सेक्टर 55 चंडीगढ़ कर रहे थे। केस इन दोनों के खिलाफ दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने वाली महिला एक्ट ब्रांड की कॉपी राइट व्यवस्था की प्रभारी हैं। दून में लगी इस सेल का प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशर में साझेदार बना डेढ़ करोड़ का चूना लगाया
Next: कमाई के झांसे में महिला ने गंवाए 15 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.