Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • चमोली

सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
default featured image

चमोली(आरएनएस)। सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान पौराणिक और वैदिक पद्धति पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। इस दौरान आयोजकों ने यूथ फिजीकल एकेडमी के संस्थापक अनिल नेगी, मेधावी छात्र अंकुश पुरोहित और पर्यावरण मित्र ब्रह्मपाल तथा सोनू को सम्मानित भी किया। मुख्य बाजार में आयोजित सम्मेलन के शुभारंभ पर उमा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता उमा माहेश्वर आश्रम के महंत ऐश्वर्यनाथ महाराज ने कहा कि हिंदू धर्म वेद और पुराणों का ध्वज वाहक है। उन्होंने लोगों से अपनी सनातन सांस्कृतिक की पौराणिक परंपराओं और पद्धति को अक्षुण रखने की अपील की। सम्मेलन में राष्ट्रीय सेवक संघ के विभाग संचालक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया की रही है। सेनि शिक्षिका निमीलिता नेगी ने कहा कि हिंदू धर्म में जीवन के सोलह संस्कार और पतिव्रता महिलाओं के सोलह शृंगार की अलग ही महत्ता है। प्रवीण शर्मा और दिनेश कुनियाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक पीयूष, भगवती प्रसाद बेंजवाल, मुरलीधर चंदोला, विष्णु दत्त भट्ट, डाॅ. प्रदीप पुंडीर, गोपाल दत्त मंमगांई, भरत दानू, अरुण मैठाणी, हरीश सती, बृजेश बिष्ट, अनुज डिमरी, प्रह्लाद सती सहित आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, भाजपा, एबीवीपी के कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
Next: स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

Related Post

default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
hacker
  • चमोली

सावधानी बरतें : चालान की पीडीएफ खोलते ही फोन हैक, खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.