Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 182 पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव
  • देहरादून

सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 182 पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 27/09/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में देहरादून पुरकुल गांव ने निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों ने सैन्य धाम के प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को दी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका संकल्प है कि 2023 तक सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 182 पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसपर सरकार द्वारा जिलाधिकारी, क्षेत्रवनाधिकारी और विभागीय सचिव एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए आगामी 10 दिन के अंदर पेड़ों को काटते हुए कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम क्षेत्र में ही यूपीसीएल द्वारा पावर हाउस बनाया जाना है, जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके लिए भी जिलाधिकारी और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। इस बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, सचिव सैनिक कल्याण डीके चौधरी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Next: बिंदाल-रिस्पना की बस्तियों में तोड़फोड़ का विरोध

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.