Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सैनिक कल्याण मंत्री ने लगाया सैन्यधाम में पौधा
  • देहरादून

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सैनिक कल्याण मंत्री ने लगाया सैन्यधाम में पौधा

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सैन्यधाम स्थल गुनियाल गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आंवले का पौधा लगाया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जिस प्रकार जलवायु परिवर्तन तथा पेड़ों के कटान से जल स्रोत सूख रहे हैं,ऐसे में पौधारोपण करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न केवल पौधे लगाना जरूरी है, बल्कि जब तक वो पेड़ ना बना जाएं उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है। मंत्री ने बताया कि इस साल प्रकृति को समर्पित हरेला पर्व पर जल संवर्धन की दिशा में कारगर सिद्ध होने वाले प्रजाति के पौधे लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, निदेशक सैनिक कल्याण अमृत लाल, बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, लक्ष्मण रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन विसंगति की रिपोर्ट की जाए सार्वजनिक
Next: जिला आबकारी अधिकारी 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.