Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 8 से 12 जनवरी तक मरचूला एडवेंचर मीट का आयोजन
  • अल्मोड़ा

साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 8 से 12 जनवरी तक मरचूला एडवेंचर मीट का आयोजन

RNS INDIA NEWS 09/12/2020
rns featured image new
अल्मोड़ा। मरचूला (सल्ट) में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आगामी 8 जनवरी से 12 जनवरी, 2021 में पांच दिवसीय मरचूला एडवेंचर मीट का आयोजन किया जायेगा। कैम्प कार्यालय में आयोजित एक बैठक में इस बात की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मरचूला क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए इस वर्ष मरचूला एडवेंचर फैस्ट का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों एवं वहाँ के होटल, रिसोर्ट स्वामियों के साथ कराये जाने वाली गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पांच दिवसीय एडवेंचर मीट में एमटीवी साईकिल रैली, पैराग्लाईडिंग, हाॅट एयर बैलून, नैचर वाॅक, ट्रैकिंग, मैराथन, राॅक क्लाईबिंग, जिप लाईन, रैपलिंग, जूमरिंग आदि गतिविधियाॅ सम्पन होंगी। इस सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी सल्ट अपने स्तर से स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते हुए कराये जाने वाली गतिविधियों को अन्तिम रूप देते हुए आवश्यक तैयारियाॅ समय से पूर्ण करें।

उन्होंने समय से ब्रोसर्स आदि बनाकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। पर्यटन विकास अधिकारी को कार्यक्रमों की रूपरेखा व अन्य सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। इस बैठक में उपजिलाधिकारी शिप्रा जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान, अशोक सुयाल, अजीत के अलावा मरचूला से कई होटल एवं रिसोर्ट स्वामी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाली नागरिक ने फांसी लगा आत्महत्या की
Next: सिपाही को घायल कर फरार वाहन हुए चोर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.