Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहकारी बैंक भर्ती घोटाले के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

सहकारी बैंक भर्ती घोटाले के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने सहकारी बैंक में नियुक्ति घोटाले को लेकर निबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और निबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग की। दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सहकारी बैंकों में पुराने कर्मचारियों को परीक्षा में शामिल करते समय अनुभव के लिए निर्धारित 10 नंबर नहीं दिए गए तथा इन सभी को बाहर करके अपने चहेते कर्मचारियों को मनमाने तरीके से नियुक्तियां दी गई है। जिला सहकारी बैंक देहरादून में लगभग 10 वर्षो से आउटसोर्सिंग / संविदा के माध्यम से कार्यरत सहयोगी वर्ग के कर्मचारियों के साथ अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि बैंक में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर पहले से ही कार्यरत अधिकारियों और नेताओं के रिश्तेदारों को गलत तरीके से नियुक्त किया गया है। इसके खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री ने सीबीआई से जांच की मांग की। केंद्रीय संगठन सचिव अनिल डोभाल ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मेहनत, लगन से किया है। बैंक प्रबन्ध को कभी भी किसी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं दिया है। संगठन सचिव अनिल डोभाल, यूकेडी सचिव सविता श्रीवास्तव ने निबंधक से मांग की कि जिला सहकारी बैंक में वर्ग-4 में हुई अनियमित नियुक्तियों को निरस्त किया जाए और आउटसोर्स कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर बैंक में वर्ग-4 में नियुक्ति दी जाए। प्रदर्शन के दौरान राजेंद्र गुसाई, मंजू रावत, सरोज रावत, संजीव शर्मा, देवेंद्र रावत, अनीता असवाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्वत देकर नेवी में भर्ती होने पहुंचे युवक को पकड़ा
Next: पानी का प्लांट लगाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी पर केस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.