Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पानी का प्लांट लगाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी पर केस
  • देहरादून

पानी का प्लांट लगाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

देहरादून। पानी का प्लांट लगाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक दंपती के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि यह दंपती जीएमएस रोड पर एक कंपनी चला रहे थे। इसमें ग्राहकों से एक लाख रुपये लेकर उन्हें प्रतिदिन 1750 रुपये देने का दावा किया जा रहा था। मौके पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को जीएमएस रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक प्लाजा में बिजनेस विसवर्ड नाम की कंपनी संचालित की जा रही थी। यहां पर छापा मारा गया तो कई ग्राहक मौजूद थे। इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि कंपनी का मालिक एक स्कीम चलाता है। वह एक लाख रुपये में एचटूओ मिराकल नाम का पानी पैकिंग का प्लांट लगाने की बात कर रहा है। इसके बाद उन्हें छह माह तक 1750 रुपये प‌्रतिदिन के हिसाब से देने का वादा किया जा रहा है। इस तरह की स्कीम के बारे में पता चलने पर उन्होंने यह सूचना एसपी ट्रैफिक अक्षय कुमार कोंडे को दी। कोंडे चार्टेड अकाउंटेंट रह चुके हैं। उन्होंने दस्तावेजों की जांच की तो यह मामला संदिग्ध पाया गया। यह कंपनी जितेंद्र और उसकी पत्नी सुनीता अग्रवाल चलाती है। दोनों इस वक्त चंद्रबनी में रहते हैं। वह झूंझनू, राजस्थान के रहने वाले हैं। एसएचओ ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारी बैंक भर्ती घोटाले के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन
Next: 16 अक्टूबर को वैश्य समाज की भव्य महालक्ष्मी आरती में शामिल होंगे सीएम धामी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.