Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहस्रधारा रोड से रेंजर्स मैदान में शिफ्ट होगा संडे मार्केट
  • देहरादून

सहस्रधारा रोड से रेंजर्स मैदान में शिफ्ट होगा संडे मार्केट

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

देहरादून।  जिला प्रशासन ने संडे मार्केट को सहस्रधारा रोड से रेंजर्स मैदान में शिफ्ट करने पर हामी भर दी है। इस रविवार यानी कल से रेंजर्स मैदान में साप्ताहिक बाजार लगेगा। प्रशासन ने संडे मार्केट का साप्ताहिक शुल्क पचास हजार रुपये निर्धारित किया है। नगर निगम को मैदान की साफ-सफाई करने की एवज में दस हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे।
शहर में पिछले तीन दशक से संडे मार्केट लग रहा है। पहले यह पलटन बाजार क्षेत्र में लगता था, लेकिन बाद में प्रशासन ने इसे परेड ग्राउंड के नजदीक तिब्बती मार्केट की तरफ शिफ्ट कर दिया। दो साल पूर्व ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशासन ने इसे सहस्रधारा रोड शिफ्ट कर दिया। व्यापारियों ने वहां खरीददार नहीं आने का आरोप लगा संडे मार्केट शहर के बीच लगाने की अपील की। अप्रैल-2019 में दरबार साहब ने इस समस्या का संज्ञान लिया व मेला स्थल की जगह संडे मार्केट के लिए दे दी। भीड़ की वजह से मार्केट को कुछ समय बाद दोबारा सहस्रधारा रोड शिफ्ट करना पड़ा। गत वर्ष कोरोना के कारण संडे मार्केट पर रोक लगा दी गई। व्यापारी जिला प्रशासन से लगातार मार्केट के लिए नई जगह की मांग कर रहे थे।
जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने पुलिस एवं नगर निगम के जरिये सर्वेक्षण कराया और रेंजर्स मैदान को संडे मार्केट के लिए मंजूरी दे दी। महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि संडे मार्केट अब प्रशासन के आदेश पर शुरू किया जा रहा। उन्होंने बताया कि अब जगह का किराया प्रशासन वसूलेगा, जबकि नगर निगम सफाई का शुल्क लेगा।
मालूम हो कि वर्ष 2010 तक पलटन बाजार में ही संडे मार्केट लगता था, मगर जिला प्रशासन ने बाद में इसे परेड ग्राउंड के समीप शिफ्ट कर दिया। संडे मार्केट में नगर निगम पर अवैध फड़ वालों को संरक्षण देने के आरोप भी लगे। कई बार पुलिस प्रशासन ने बाजार हटाया, लेकिन सियासी प्रतिनिधि फड़ वालों के बचाव में आ गए। कांग्रेस व भाजपा के विधायक तक इन्हें संरक्षण देने वालों में शामिल रहे। सरकार ने नगर निगम को इस समस्या का निदान करने और संडे मार्केट के लिए दूसरा स्थान तलाशने के निर्देश दिए। प्रशासन ने अब संडे मार्केट दोबारा पुराने स्थान के समीप शिफ्ट कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहित बेटी की मौत को बताया हत्या
Next: राशिफल 28 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.