Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहसपुर विधायक ने दिए क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत के निर्देश
  • देहरादून

सहसपुर विधायक ने दिए क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए बुधवार को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने होरावाला में जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए। सहसपुर विधान सभा के होरावाला, रजौली, चांदपुर, बड़ोवाला में एक माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। भारी बारिश के कारण गांवों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बुधवार को विधायक की बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि जल संस्थान की ओर से समय पर पेयजल लाइनों की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को बरसात में पीने के पानी के लिए तीन से चार किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। बताया कि ग्रामीणों का आधा दिन पीने के पानी की व्यवस्था करने में ही बीत जाता है। विधायक ने अधिकारियों को सभी गांवों की पेयजल लाइनों की मरम्मत करने के साथ ही नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि पेयजल संकट से प्रभावित सभी गांवों में जल्द ही पेयजल नलकूप लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में पानी की किल्लत से निजात मिल सके। इस दौरान जल संस्थान के सहायक अभियंता बीएस रावत, पेयजल निगम के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार, ललित सिंह, ग्राम प्रधान प्रिया रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना शर्मा, प्रदीप गुप्ता, महिपाल धीमान, संजय नौटियाल, देवेंद्र भट्ट, राजेश नौटियाल, रमेश चंदेल, लश्करी राम, बालस्वरूप उनियाल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालपानी में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का किया विरोध
Next: परिवहन विभाग ने ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाया अभियान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.