Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सफाई कर्मियों की हड़ताल पर शहरी विकास निदेशालय हुआ सख्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सफाई कर्मियों की हड़ताल पर शहरी विकास निदेशालय हुआ सख्त

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश

देहरादून। विभिन्न नगर निकायों में जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल पर शहरी विकास निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन ने सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों को आदेश जारी किए हैं, काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। रविवार को जारी निदेशक के आदेश के मुताबिक, सफाई कर्मचारियों की मांगों पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के साथ तीन बार वार्ता की जा चुकी है। सभी न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई चल रही है। इसके बाद भी हड़ताल/कार्यबहिष्कार को समाप्त न किया जाना उचित नहीं है। काम पर न लौटने वाले नियमित/संविदा/मोहल्ला स्वच्छता समिति/आउटसोर्स कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे का नियम लागू करना जरूरी हो गया है। नियमित व निकाय की व्यवस्था पर कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जारी न किया जाए। वहीं, आउटसोर्स से तैनात कर्मचारियों की सेवा संबंधित एजेंसी के माध्यम से समाप्त कर दी जाए। ताकि उनकी जगह नए सफाई कर्मचारियों को तैनात किया जा सके। निदेशक ने कहा कि कोरोना संक्रमण व वर्षाकाल को देखते हुए सफाई व्यवस्था सुचारू रखना जरूरी है। लिहाजा, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सभी निकाय हरसंभव वैकल्पिक इंतजाम करें। जो कर्मचारी वैकल्पिक इंतजाम में दखल देने की कोशिश करता है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे की लत को पूरा करने के लिए किया था लूट का प्रयास
Next: गुलदार ने बनाया आंगन में बैठी डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.