Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह बैंक से रोके जाने पर जबरदस्त हंगामा, नारेबाजी
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मचारियों की तनख्वाह बैंक से रोके जाने पर जबरदस्त हंगामा, नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 07/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। वेतन का चेक बैंक में रोके जाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गेट पर बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने बैंक गेट पर पूर्व दर्जाधारी संतोष गौरव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और कूड़े से लदी ट्रॉली बैंक गेट के आगे खड़ी कर दी। हंगामे के दौरान गेट पर तैनात बैंक गार्ड पर सफाई कर्मियों पर बंदूक तानने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर मौके पर बाजार चौकी इंचार्ज सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद ईओ नगर पालिका के पहुंचने पर बैंक मैनेजर, सफाई कर्मी नेता, पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता होने पर मामले का निस्तारण हुआ। नगरपालिका सफाई कर्मियों के वेतन का चेक बैंक ऑफ बड़ौदा में विगत 16 साल से आता है। यहां से सफाई कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में जमा हो जाता है। बुधवार को नगरपालिका के सफाई कर्मियों के वेतन का चेक बैंक में आया। आरोप है कि बैंक में आए वेतन के चेक को खातों में डालने से बैंक ने इनकार करते हुए चेक वापस कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट नगरपालिका का मुख्य खाता जो दूसरे बैंक में है उसे भी बैंक ऑफ बड़ौदा में खुलवाने का दबाव बनाने के लिए चेक वापस कर रहे हैं। जब कर्मचारी वार्ता करने आए तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया और गेट पर तैनात गार्ड ने कर्मचारियों पर बंदूक तान दी। बैंक कर्मियों के व्यवहार से सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया। हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच पालिका ईओ प्रियंका आर्य और पुलिस चौकी इंचार्ज जीवन सिंह चुफाल के समझाने बुझाने पर कर्मी शांत हुए और बैंक मैनेजर से बात शुरू हुई जिसमें काफी देर की बातचीत के बाद बैंक वेतन देने के लिए सहमत हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतिशी के कथित बयान पर सियासी घमासान, भाजपा विधायकों ने स्पीकर को लिखा पत्र
Next: पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, एनएचएम के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.