Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ

RNS INDIA NEWS 06/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। 15 जनवरी से 14 फरवरी, 2024 तक चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज जिलाधिकारी विनीत तोमर ने माउन्टेन डाईविंग स्कूल आईटीबीपी बिमोला कटारमल में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर आयोजित शपथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी सुरक्षा कार्मिको व स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिलाधिकारी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमें हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलाने के लिये जो नियम बनाये गये है वे हम सभी को दुर्घटनाओं से बचाने के लिये बनाए गए हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइविंग द्वितीय स्तर कोर्स (बैच सं0 104) में प्रथम स्थान पर जोनिश कुमार, द्वितीय स्थान पर सत्यवीर सिंह एवं तृतीय स्थान पर रहे सुनील कुमार को कोर्स प्रमाण-पत्र प्रदान किये। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइविंग द्वितीय स्तर कोर्स (बैच सं0 105) में प्रथम स्थान पर रहे प्रशान्त कुमार, द्वितीय स्थान पर गगनदीप एवं तृतीय स्थान पर रहे गणेश सिंह को कोर्स प्रमाण-पत्र प्रदान किये। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने स्नो ड्राइविंग कोर्स (बैच सं0 02) प्रथम स्थान पर रहे सतीश कुमार, द्वितीय स्थान पर करन शर्मा एवं तृतीय स्थान पर रहे रवि यादव को कोर्स प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये यातायात के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान वाहन दुर्घटना के समय किस तरह से बचाव कार्य किया जाता है का डेमो जवानों द्वारा दिखाया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमांडेंट आईटीबीपी पुनीत सचदेवा, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह, अनिता चन्द्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूसीसी में होगा पूरा इंसाफ
Next: नौकरानी ने लगाया था कर्नल पर रेप का आरोप, अब पीड़िता का फोन मिल रहा लगातार बंद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.