Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर ठेकेदार पर 10 हजार का चालान
  • अल्मोड़ा

सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने पर ठेकेदार पर 10 हजार का चालान

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनसुविधा, यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने धारानौला क्षेत्र में सड़क घेरकर निर्माण सामग्री रखने वाले एक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान ठेकेदार नवीन सिंह मनराल द्वारा सड़क मार्ग पर रेत और ईंट रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आम लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का चालान किया और सड़क पर रखी निर्माण सामग्री हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहुउद्देशीय शिविरों में 666 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: व्यापारी नेता पर हमले से व्यापारियों में रोष, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.