Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क हादसे में घायल युवक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मोर्चरी पहुंचते ही चलने लगी युवक की सांसें
  • हरिद्वार

सड़क हादसे में घायल युवक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मोर्चरी पहुंचते ही चलने लगी युवक की सांसें

RNS INDIA NEWS 09/07/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया था। रोते-बिलखते परिजन युवक को शव गृह में लेकर पहुंचे। जैसी ही शव गृह का दरवाजा खुला तो परिजन भी पूरी तरह से हैरान हो गए।  मृत घोषित युवक की फिर से सांसे चलने लगीं थीं। इलाज करवाने के लिए परिजन उसे एम्स ऋषिकेश लेकर चले गए। यह पूरा हैरान करने वाला मामला हरिद्वार जिले में सामने आया है।  सड़क हादसे में घायल युवक को रविवार रात चिकित्सकों की ओर से मृत घोषित कर दिया गया।  पुलिस और परिजन युवक के शव को लेकर मोर्चरी में गई तो युवक की सांसें चलने लगी। युवक को तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे में मृत दूसरे युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात गांव गढ़ निवासी इरफान और शहजाद बहादराबाद से वापस अपने घर लौट रहे थे। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमननगर स्थित गढ़ मीरपुर मार्ग पर पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।  बाइक सवार 22 वर्षीय युवक इरफान की मौत हो गई, जबकि शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो इरफान की मौत हो चुकी थी जबकि शहजाद गंभीर रूप से घायल पड़ा था। पुलिस ने बताया कि घायल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शव को परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी में गए, लेकिन उसकी सांसें चलने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे एम्स ऋषिकेश पहुंच गए, जहां उसे भर्ती कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मोर्चरी ले जाते ही शहजाद की सांसें फिर से चलने लगी। उसे तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे में मृतक दूसरे युवक के भाई की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेंबर लगाने को लेकर हुई मारपीट, हंगामा
Next: बाहरी लोगों को रेहड़ी-ठेली का लाइसेंस जारी न किया जाए: विधायक चौहान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.