Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चेंबर लगाने को लेकर हुई मारपीट, हंगामा
  • हरिद्वार

चेंबर लगाने को लेकर हुई मारपीट, हंगामा

RNS INDIA NEWS 09/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। ढंढेरा के राजविहार कॉलोनी में नाली पर चेंबर लगाने को लेकर हुए विवाद में एक बिल्डर ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दो लोगों की पिटाई कर दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। मंगलवार को कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए और कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा क्षेत्र के राजविहार कॉलोनी में एक व्यक्ति मकान बनाकर बेचता है। वहीं रास्ते में एक चेंबर खराब होने पर बिल्डर ने उसे उखड़वा दिया। इसकी जगह वह दूसरा चैंबर लगवाना चाह रहा था। लेकिन कुछ समय से इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। सोमवार की शाम को प्रेम सिंह बाजार जा रहे थे। उनके साथ में कॉलोनी के ही विक्रम सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने चेंबर लगाने के लिए बिल्डर से जानकारी ली। आरोप है कि इतने में बिल्डर आग-बबूला हो गया और अपने साथियों को बुलाकर प्रेम सिंह और विक्रम सिंह पर हमला करवा दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कॉलोनीवासी एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान महिलाओं समेत कॉलोनी के तमाम लोगों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने लोगों को इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और सभी लोग घर को गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीसीआईडी अधिकारी बनकर महिला से अभद्रता
Next: सड़क हादसे में घायल युवक को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मोर्चरी पहुंचते ही चलने लगी युवक की सांसें

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.