Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत
  • हरिद्वार

सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 01/10/2023
rns featured image new

रुड़की। हरिद्वार से दिल्ली लौट रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने हाइवे पर चलते हुए नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते सड़क पर खड़ी एक ट्राली से कार जा टकराई। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
रविवार को नेशनल हाईवे पर यातायात का दबाव अधिक रहा। वीकेंड होने पर दिल्ली की ओर से भारी संख्या में वाहनों का देवभूमि में प्रवेश देखा गया। इसके साथ ही हरिद्वार से भी लोग दिल्ली की ओर लौट रहे हैं। इसमें पिरान कलियर शरीफ में संपन्न हुए उर्स में शामिल होने आए लोगों की संख्या भी काफी हद तक अधिक है। रविवार को हरिद्वार से दिल्ली लौट रही एक कार में सवार करीब सात लोग शामिल थे। जैसे ही यह कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली के निकट पहुंची तभी वहां पर खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से कर जा टकराई। दुर्घटना की सूचना पर नारसन चौकी प्रभारी नवीन चौहान तथा मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से सभी घायलों को बाहर निकाला। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी घायलों को पुलिस ने 108 सेवा के माध्यम से रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भिजवाया। जहां से उन्हें अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया। कार चालक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर महेश जोशी ने बताया कि कार चालक की पहचान अर्पित कुमार (32) पुत्र राजेश कुमार निवासी गदरपुर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार तथा ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला को सम्मोहित कर सोने के कुंडल लूटे
Next: दीप सिंह डांगी बने व्यापार मंडल चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.