Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत
  • हरिद्वार

सड़क दुर्घटना में ग्रामीण की मौत

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

रुड़की। कुंआखेड़ा निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण की बाइक को सोलानी पुल के पास बड़े कंटेनर ने टक्कर मार दी। परिजन उसे लेकर पहले एम्स और फिर देहरादून के अस्पताल पहुंचे, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। दुर्घटना करने वाला कंटेनर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लक्सर के कुंआखेड़ा निवासी धर्मेंद्र की ससुराल हरिद्वार के लिब्बरहेड़ी गांव में है। उसकी पत्नी कुछ दिन से मायके में थी। धर्मेंद्र गत दिवस पत्नी को लाने ससुराल गया था। वहां पत्नी ने दो-चार दिन और रुककर आने को कहा। इस पर धर्मेंद्र बाइक से वापस गांव आ रहा था। रुड़की लक्सर हाईवे पर सोलानी नदी के पुल के पास एक बड़े कंटेनर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से धर्मेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे रुड़की ले गए। रुड़की के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर एम्स भेज दिया। एम्स में भी भर्ती न करने पर परिजन उसे देहरादून ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पंचनामे की कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा मंगू सिंह ने लक्सर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर धर्मेंद्र की मौत से पहले की है। परिजनों से दूसरी तहरीर मांगी गई है। इस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दुर्घटना करने वाला कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत
Next: एवलांच हादसा: पर्वतारोहियों की दम घुटने से हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.