Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत
  • हरिद्वार

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2022
rns featured image new

 रुडकी। शनिवार सुबह खानपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए मुजफ्फरनगर के 35 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोवर्धनपुर के पास उसकी बाइक लक्सर मंडी निरीक्षक की स्कूटी के साथ टकराई थी। जिसमें दोनों घायल हुए थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
शनिवार सुबह लक्सर मंडी में तैनात निरीक्षक सुभाषचंद्र गोवर्धनपुर उप मंडी स्थल में स्थित अपने कार्यालय से स्कूटी लेकर लक्सर की तरफ आ रहे थे। हरिद्वार पुरकाजी हाईवे पर गोवर्धनपुर के आसपास उनकी स्कूटी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई थी। दुर्घटना में मंडी निरीक्षक और दूसरी बाइक को चला रहा तेजलहेड़ा (मुजफ्फरनगर) निवासी विजयपाल (35) पुत्र जगपाल घायल हो गए थे। दोनों को लक्सर लाया गया था। जहां से विजयपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। बाद में परिजन विजयपाल को ऋषिकेश एम्स अस्पताल में ले गए थे। अस्पताल में विजयपाल के साथ मौजूद उसके चचेरे भाई भानू ने बताया कि एम्स में पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद विजयपाल की मौत हो गई। एम्स प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर ऋषिकेश पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अपने गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया है कि मृतक की ससुराल लक्सर के दाबकी गांव में है। विजयपाल लक्सर की ही एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। एसओ खानपुर अरविंद रतूड़ी ने बताया कि अस्पताल में विजयपाल की मौत की उन्हें मौखिक सूचना मिली है। कहा कि अगर मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के सामान के साथ नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
Next: यूक्रेन युद्ध की वजह से गुजरात के लाखों हीरा श्रमिकों की आजीविका संकट में

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.