Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क दुर्घटना मे घायल एसडीएम लक्सर की हालत गंभीर, सांस लेने में हो रही दिक्कत के चलते दिया वेंटिलेटर सपोर्ट
  • देहरादून

सड़क दुर्घटना मे घायल एसडीएम लक्सर की हालत गंभीर, सांस लेने में हो रही दिक्कत के चलते दिया वेंटिलेटर सपोर्ट

RNS INDIA NEWS 27/04/2022
default featured image

ऋषिकेश।  एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर उपजिलाधिकारी संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है।  उनका सैचुरेशन लेवल (ऑक्सीजन) कम होने और सांस लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखा गया है।  जहां डॉक्टरों की टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.बता दें कि सड़क हादसे में घायल लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स ऋषिकेश में चल रहा है।  उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इलाज प्रक्रिया के दौरान बीते रोज एम्स के ट्रॉमा डॉक्टरों ने उनकी विभिन्न जांचें और एमआरआई की थी.डॉक्टरों के अनुसार एमआरआई रिपोर्ट में उनकी गर्दन, छाती और सिर में गहरी चोटें पाई गई हैं।  साथ ही उनके एक हाथ की हड्डी भी टूटी हुई है।  उन्होंने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है और उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।  ब्लड प्रेशर और सेचुरेशन लेवल को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम में वेंटिलेटर पर रखा है।  बीते रोज जब संगीता कनौजिया को एम्स में भर्ती कराया गया तो प्रारंभिक जांचों में उनमें सर्वाइकल स्पाइनल इंजरी पाई गई थीं।  एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ डॉक्टरों का दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज: लक्सर एसडीएम संगीता कनौजिया एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार रमेश चंद्र नौटियाल की तहरीर अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  गौर हो कि 26 अप्रैल को रुड़की क्षेत्र के लंढौरा के पास सोलानी पुल पर एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया की गाड़ी की एक ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई थी।  जिसमें एसडीएम के ड्राइवर व पीआरडी जवान गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया खुद गंभीर रूप से घायल हो गईं थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 39 लाख 14 हजार रुपये गबन के मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
Next: कोविड को लेकर पीएम ने किया संवाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.