Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 17/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। जसपुर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। एक कार का ट्रक से इतना खतरनाक एक्सीडेंट हो गया कि कार पूरी तरह से खत्म हो गई। एक्सीडेंट में कार में बैठे 3 युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार सं. यूके 06 वाई 8230 से 3 युवा ठाकुरद्वारा में शादी में शामिल होकर वापिस जसपुर लौट रहे थे कि एक 18 पहिया लकड़ी से भरे ट्रक स. HR63C 5553 को ओवरटेक करने के चक्कर में कार का एक्सीडेंट हो गया और अनियंत्रित होकर ट्रक कार के ऊपर ही गिर गया।

कार के ऊपर अनियंत्रित होकर ट्रक गिरने से कार पूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार 3 युवक एक जसपुर का सनी, एक ग्राम भगवंतपुर तथा एक निवारमंडी के युवक की उसमें दबकर दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे पिचककर खत्म हो गई है।

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बचपन के करीबी दोस्त थे। एक साथ ही पढ़ाई की थी। यहां तक कि बीते साल देहरादून से एक साथ ही बीटेक कम्‍प्‍लीट किया था।
ठाकुरद्वारा सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय पियूष पुत्र गिरिराज सिंह निवासी गांव निवारमंडी, 26 वर्षीय अमन पुत्र डोरी सिंह निवासी गांव भगनपुर और 22 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह पुत्र ऋषि पाल सिंह निवासी गांव नागर कॉलोनी जसपुर की मौत हुई है। हादसे में शामिल 22 वर्षीय पियूष पुत्र गिरिराज सिंह विधायक आदेश चौहान का भतीजा है। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने जसपुर कोतवाली को दी। उसके बाद सूत मिल पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक की खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। उधर सूत मिल पुलिस चौकी मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉयन्स क्लब गोल्ड सोलन ने किया मुफ्त मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित
Next: ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया का ‘बेरोजगार’ गाना 18 अक्टूबर को रिलीज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.