Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय संघ चुनाव: सुनील लखेड़ा अध्यक्ष, राकेश जोशी बने महासचिव
  • देहरादून

सचिवालय संघ चुनाव: सुनील लखेड़ा अध्यक्ष, राकेश जोशी बने महासचिव

RNS INDIA NEWS 31/07/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सुनील लखेड़ा अध्यक्ष और राकेश जोशी महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी मस्तू दास ने देर शाम चुनाव परिणाम जारी किए। सचिवालय संघ चुनाव को लेकर सोमवार सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक चले मतदान में कुल 1056 वोटरों में से 994 ने मतदान किया। शाम साढ़े चार बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार लखेड़ा को 479 और निवर्तमान अध्यक्ष दीपक जोशी को 439 वोट मिले। लखेड़ा ने 40 वोट से जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर प्रदीप पपनै को 65 वोट मिले। 11 वोट रद्द किए गए। महासचिव पद पर राकेश चंद्र जोशी को 350 वोट, विमल जोशी को 324 वोट मिले। राकेश जोशी 26 वोट से जीते। तीसरे नंबर पर कमल कुमार को 297 वोट, जबकि 23 वोट रद्द हुए। कोषाध्यक्ष में रमेश सिंह बर्त्वाल को 658 और भूपेंद्र नारायण जोशी को 322 वोट मिले। रमेश सिंह ने 336 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 14 वोट रद्द घोषित किए गए। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही सचिवालय परिसर ढोल और रणसिंघा की आवाज से गूंज उठा। समर्थकों ने जमकर गुलाल उड़ा कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। समर्थक देर शाम तक थिरकते रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: बजरंगबली की प्रतिमा का अपमान करने वालों पर प्रशासन का एक्शन, घर किया जमींदोज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.