Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स के लिए पंजीकरण शुरू
  • देहरादून

सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता इंडिया स्किल्स के लिए पंजीकरण शुरू

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

देहरादून। भारत में व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को बढ़ावा देने के लिए, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने आज नई दिल्ली में ‘इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2021’ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की। पंजीकृत उम्मीदवारों को 47 प्रकार के कौशल में राज्यीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में चित्रकला, चिनाई, वेब टेक्नोलॉजी से लेकर फैशन टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए अनिवार्य पात्रता मानदंड है कि मेक्ट्रोनिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वॉटर टेक्नोलॉजी और इन्फार्मेशन नेटवर्क केबलिंग के अलावा सभी प्रकार के कौशल के लिए प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 1999 या उसके बाद का होना चाहिए। मेक्ट्रोनिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, वॉटर टेक्नोलॉजी और इन्फार्मेशन नेटवर्क केबलिंग के लिए पात्रता मानदंड है कि प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 1996 या उसके बाद का होना चाहिए। पंजीकरण 28 फरवरी 2021 को बंद हो जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया बंद होने के बाद, कौशल प्रतियोगिताएं जिला, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के क्षेत्रीय चरणों को पांच जोन में आयोजित किया जाएगा और दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्यों द्वारा किया जाएगा और सेक्टर स्किल काउंसिल्स, उद्योग भागीदारों, निगमों और शैक्षणिक संगठनों की साझेदारी में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा इन्हें समर्थित किया जाएगा। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता भारत में कौशल के उच्चतम मानकों को प्रदर्शित करने और युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण को आकांक्षी बनाने के लिए डिजाइन की गई है। इंडिया स्किल्स 2021 के विजेताओं को चीन के शंघाई में 2022 में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो गिरफ्तार
Next: कोरोना ड्यूटी में कार्यरत कर्मियों के साथ भेदभाव बंद करे सरकार: नैथानी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.