Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सब्जियों के दाम आसमान छू रहे, कैसे खाएगा गरीब आदमी
  • देहरादून

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे, कैसे खाएगा गरीब आदमी

RNS INDIA NEWS 17/10/2021
rns featured image new

देहरादून।  राजधानी  देहरादून के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है।  सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी वजह से किचन का बजट बिगड़ गया है। निरंजनपुर  सब्जी मंडी के एक विक्रेता का कहना है, थोक में टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। दाम बढ़ने की पीछे की वजह बताते हुए दुकानदार का कहना है कि बारिश की वजह सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रहीं कीमतें भी इसकी मुख्य वजह है। दरअसल माल ढुलाई करने वाले वाहनों का किराया बढ़ गया है।  बाहर से आने वाली सब्जियों की ढुलाई की वजह से सब्जी विक्रेता इसके भी दाम बढ़ा दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खुदरा बाजार में टमाटर की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। मंडी में टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तो खुदरा बाजार में इसकी कीमतें 80 रुपये प्रति किलो या फिर उससे ज्यादा हो गई है। इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। इसके साथ ही प्याज की कीमतें भी बढ़ी हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को जेब हल्की करनी पड़ रही है। निरंजनपुर सब्जी मंडी में भी सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। टमाटर के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। एक महीने पहले थोक में अधिकतम 20 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 60 रुपये तक पहुंच गया है। इसकी वजह खुदरा बाजारों में टमाटर प्रति किलो 80 रुपये में बिक रहा है।
दून से सटे विकासनगर और मसूरी में भी रसोईघर से प्याज और टमाटर की दूरी बढ़ने लगी है। जो प्याज पहले 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह लंबी छलांग लगाकर 70 से 80 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले समय में इसके भाव में और तेजी से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, टमाटर तीन दिन पहले 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव तक पहुंच गया था। पहले यह 30 रुपये के भाव था जो शुक्रवार को 80 रुपये प्रति किलोग्राम में बिका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षमता से अधिक सेब लेने में असमर्थ एचपीएमसी व सरकार
Next: राजधानी देहरादून में चोरों के हौसले बुलंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.