Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : तीरथ
  • पौड़ी

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : तीरथ

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को विकासभवन सभागार में विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करे। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक से पूर्व सांसद ने पौड़ी, कोट व खिर्सू के 9 स्वयं सहायता समूहों को 1-1 लाख, 1 समूहों को 2 लाख के चेक वितरित किए। साथ ही सांसद द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित भी किया। सांसद ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सिंगल यूज प्लास्टिक की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में गढ़वाल सांसद ने अधिकारियों को बीडीसी बैठक, तहसील दिवस व अन्य बैठकों में पूरी तैयारियों के साथ जाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई अधिकारी अगर इस तरह की बैठकों में नहीं जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने देवप्रयाग व जनासू मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों को भरने व तत्काल सुधारीकरण करने, सुरखेत स्थित गदेरे में पुलिया बनाने, कोडिया-किमसार मोटर मार्ग का निरीक्षण करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्य करने को कहा। सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग पौड़ी-थलीसैंण-रामनगर पर पाबौ के समीप चपलोड़ी में अंधे मोडों का सुधारीकरण करने और मुख्यशिक्षाधिकारी को जर्जर स्कूलों को चिन्हित करते हुए जल्द सुधारीकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श गांव सिरतोली में हो रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, सीडीओ अपूर्वा पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार राय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीण कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी आंनद भारद्धाज, ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, कोट पूर्णिमा नेगी, खिर्सू भवानी गायत्री, जयहरीखाल दीपक भंडारी, एकेश्वर नीरज पांथरी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीशमबाड़ा प्लांट अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन
Next: बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.