Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सांसद के नाम पर संसद में फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी
  • देहरादून

सांसद के नाम पर संसद में फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नाम पर लिंक्डइन ऐप पर संसद में इंटर्नशिप का फर्जी पेज बनाकर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने सांसद के निजी सचिव की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि सांसद बसंल के निजी सचिव डॉ. कमल किशोर ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि साहिल बब्बर नाम के व्यक्ति ने लिंक्डइन पर एक फर्जी पेज बनाया। जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के कार्यालय के नाम पर दो महीने की कथित संसदीय इंटर्नशिप प्रोग्राम का वादा किया गया। इस पेज के जरिए संसद भ्रमण कराने, 15 अगस्त को लाल किले के पास टिकट और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के पास टिकट देने जैसे लुभावने वादे किए गए। शिकायत में कहा कि सांसद डॉ. नरेश बंसल के कार्यालय से ऐसा कोई पेज या इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू नहीं किया गया है। आरोप है कि इस फर्जी पेज से न केवल सांसद की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, बल्कि आम लोगों के साथ धोखाधड़ी भी की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और फर्जी लिंक्डइन पेज को बंद करने की मांग की गई। शहर कोतवाली पुलिस ने इस गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराध शाखा की मदद से पेज बंद कराने के साथी आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राथमिक शिक्षकों के 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश
Next: दहेज में क्रेटा कार मांगने पर पुलिसकर्मी समेत अन्य पर केस

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.