Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा सांसद अजय भट्ट को मिली पीएम की कैबिनेट में जगह
  • देहरादून

भाजपा सांसद अजय भट्ट को मिली पीएम की कैबिनेट में जगह

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
18- (3)

देहरादून। नैनीताल-उधमसिंहनगर के भाजपा सांसद अजय भट्ट को पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह मिल गई है। भट्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पू्र्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 2019 के आम चुनाव में तीन लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी। उत्तराखंड में कांग्रेस शासनकाल में भट्ट ने नेता प्रतिपक्ष की बखूबी भूमिका निभाते हुए कांग्रेस को कई बार सदन में आड़े हाथों भी लिया था। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में 01 मई 1961 को जन्मे भट्ट को राजनीति का लंबा अनुभव है। वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके हैं। पार्टी के सभी गुटों के साथ तालमेल बनाकर उन्होंने भाजपा को उत्तराखंड में एक मजबूती भी दी। विधानसभा चुनाव में भी भट्ट ने अहम योगदान निभाया था। भाजपा कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड सरकार में वह कई पदों पर रह चुके हैं। सांसद बनने से पहले भट्ट रानीखेत, अल्मोड़ा से विधायक भी रह चुके हैं।

जीवन परिचय:- सांसद अजय भट्ट ने पहली बार विद्यार्थी परिषद की सदस्यता 1980 में ली थी। उसके बाद भट्ट ने कभी भी पीछे मूड कर नहीं देखा। भाजयुमो उत्तर प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी भट्ट को 1985 में बनाया गया। भाजयुमो रानीखेत और भिकियासैंण तहसील के संयोजक भी बने। 09 नवंबर 2000 को जब उत्तरांचल बना तब अंतरिम सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी थे। 2002 के चुनाव में भट्ट रानीखेत से विधायक चुने गए, जबकि 2007 में उन्हें रानीखेत विधानसभा सीट से हार का मुंह देखना पड़ा। 2009 में वह निशंक सरकार में एनआरएचएम के उपाध्यक्ष बने, 2012 में रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए, 19 मई 2012 को पार्टी ने उन्हें सदन में नेता विपक्ष बनाया।

शैक्षणिक योग्यता: बीए और एलएलबी। ( कुमाऊं विश्वविद्यालय )
परिवार: सांसद अजय भट्ट की शादी पुष्पा भट्ट से 28 फरवरी 1986 को हुई थी। दोनों का एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

इन पदों की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी:
⦁ 1996-2000 सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान सभा
⦁ 1996-2000 सदस्य, लोक लेखा समिति, उत्तर प्रदेश विधान सभा
⦁ 1996-2000 सदस्य, सीपीए, उत्तर प्रदेश विधान सभा
⦁ 1996-2000 अध्यक्ष, विशेषाधिकार समिति, उत्तर प्रदेश विधान सभा
⦁ 2001-2002 कैबिनेट मंत्री, संसदीय कार्य, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड सरकार
⦁ 2002-2007 और 2012-2017 सदस्य, उत्तराखंड विधान सभा (दो कार्यकाल)
⦁ 2009-2011 अध्यक्ष, एनआरएचएम, उत्तर प्रदेश विधान सभा
⦁ 2012-2017 नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड विधान सभा
⦁ मई, 2019 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित
⦁ 13 सितंबर 2019 सदस्य, रक्षा संबंधी स्थायी समिति और
⦁ सदस्य, सलाहकार समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
⦁ 09 अक्टूबर 2019 से सदस्य, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति
⦁ 11 दिसंबर 2019 सदस्य, संयुक्त समिति व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019
⦁ 1 मई 2020 से सदस्य, प्राक्कलन समिति

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने लिया निरंजनी अखाड़ा में संतों का आशीर्वाद
Next: 20.20 ग्राम स्मैक के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.