Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साफ नहीं हो सकी है स्थिति रावत कहां से लड़ेंगे चुनाव
  • देहरादून

साफ नहीं हो सकी है स्थिति रावत कहां से लड़ेंगे चुनाव

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पद पर ढाई महीने से ज्यादा वक्त गुजार चुके तीरथ सिंह रावत किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, अब यह जल्द साफ हो जाएगा। माना जा रहा है कि दो सप्ताह बाद होने जा रही भाजपा की चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। ज्यादा संभावना इसी बात की है कि वह अपनी संसदीय सीट पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाली किसी विधानसभा सीट को तरजीह देंगे। तीरथ सिंह रावत ने गत 10 मार्च को उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तीरथ अभी विधायक नहीं हैं, वह पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। संवैधानिक प्रविधान के मुताबिक उन्हें पद संभालने के छह महीने के भीतर विधायक बनना है। यानी विधायक बनने के लिए 10 सितंबर तक का ही वक्त तीरथ के पास है। इसमें से ढाई महीने से ज्यादा समय गुजर चुका है। इसका सीधा मतलब है कि जल्द ही उन्हें विधानसभा चुनाव में जाना होगा। कैबिनेट मंत्री व कोटद्वार के विधायक हरक सिंह रावत समेत आधा दर्जन विधायक उनके लिए सीट छोडऩे की पेशकश कर चुके हैं। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष उत्तराखंड के तीन दिनी प्रवास पर रहे। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम भी उनके साथ थे। संतोष ने देहरादून में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में भी हिस्सा लिया। तब समझा जा रहा था कि इस बैठक में तीरथ की विधानसभा सीट को लेकर फैसला हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के देहरादून प्रवास के दौरान पार्टी का पूरा फोकस सेवा ही संगठन कार्यक्रम पर रहा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर रविवार 30 मई को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी ने गांवों को केंद्र में रख सेवाभाव को आगे बढ़ाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक 15 दिन के बाद पार्टी की चिंतन बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा व मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र को लेकर फैसला संभावित है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री तीरथ के लिए यमकेश्वर, चौबट्टाखाल, कोटद्वार विधानसभा सीटों पर चर्चा चल रही है। इनमें से यमकेश्वर सीट से ऋतु खंडूड़ी भूषण विधायक हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री हैं। कोटद्वार से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और चौबट्टाखाल से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विधायक हैं। अगर मुख्यमंत्री इन तीन में से किसी सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो मौजूदा तीन विधायकों को किस तरह एडजस्ट किया जाए, पार्टी इस पर भी मंथन कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आखिर क्यों छिपा रहे थे मौत के आंकड़े, क्यों हो रहा था मौतों से खिलवाड़
Next: कर्फ्यू बढ़ेगा या मिलेगी कुछ राहत, फैसला आज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.