Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूसी सैनिकों के हमले में 7 की मौत, 9 लोग घायल, यूक्रेन ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, लड़ाई जीतेंगे
  • अंतरराष्ट्रीय

रूसी सैनिकों के हमले में 7 की मौत, 9 लोग घायल, यूक्रेन ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, लड़ाई जीतेंगे

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
default featured image

कीव। रूस और यूक्रेन की जंग में अब खून भी बहने लगे हैं। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों की गोलाबारी में कम से कम 7 लोग मारे गए हैं और नौ अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मरियुपोल शहर में टैंक देखे गए हैं। एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट-जनरल वालेरी ज़ालुजऩी ने कहा, हम अपनी जमीन पर हैं। आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। यह लड़ाई जीतेंगे।
रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन की सेना की हवाई रक्षा संपत्तियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के हमलों ने यूक्रेन की सेना के हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है, साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों के बुनियादी ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया है। मंत्रालय ने यूक्रेन से गुजर रहे एक रूसी युद्धक विमान को मार गिराने के दावों को भी खारिज कर दिया। इस बीच, यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने रूस के पांच विमानों को मार गिराया है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने उनके देश पर रूसी हमले को आक्रामकता का युद्ध की संज्ञा दी है और दुनियाभर के देशों से रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाकर उसे अलग थलग कर देने की अपील की है। कुलेबा ने ट्वीट कर कहा, रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है जिसके कारण शांत यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमले शुरू हो गये हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है और यूक्रेन इस हमले से न केवल निपटेगा बल्कि जीतेगा भी।
उन्होंने दुनिया भर के देशों में इस मामले में तेजी से कार्रवाई करने की अपील करते हुए एक टू डू लस्टि जारी करने को कहा है। इस लस्टि में रूस पर अभी से कड़े प्रतिबंध लगाये जाने और उसे हर तरह से अलग-थलग किया जाने के अलावा यूक्रेन के लिए तुरंत सैन्य मदद के साथ साथ वत्तिीय और मानवीय मदद मुहैया कराये जाने के प्रावधान होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया मिलकर पुतिन को रोक सकती है और ऐसा किया जाना चाहिए। दुनिया भर के देशों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि इस समय न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया का भवष्यि दांव पर लगा है।
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की है। रूस के इस कदम की अंततराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है। यूरोपीय संघ ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के रूस पर व्यापक और गंभीर परिणाम होंगे और जल्द ही उस पर अधिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। वहीं, चीन ने यूक्रेन में अपने नागरिकों को मौजूदा सैन्य कार्रवाइयों और अराजकता के कारण घर में रहने की सलाह दी है, लेकिन रूस की सेना की किसी कार्रवाई का उसने कोई जिक्र नहीं किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठ माह से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Next: हाय रे तेरी लिपिस्टिक…..

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.