Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुपये देने से मना करने पर पति ने चाकू से हमला बोला
  • ऊधम सिंह नगर

रुपये देने से मना करने पर पति ने चाकू से हमला बोला

RNS INDIA NEWS 29/02/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पत्नी द्वारा मजदूरी से कमाई गई रकम देने से मना करने पर पति ने गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। साथ ही चाकू से पत्नी की आंख पर वार कर दिया। इससे उसे एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया है। पत्नी की पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी सायना पुत्री रईस अहमद ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका पति हानिब उर्फ शाहिद आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। उसके चार बच्चेहैं, लेकिन पति कोई खर्चा नहीं देता है। इतना ही नहीं, मजदूरी करके उसके द्वारा कमाई गई रकम को भी पति छीन लेता है। बताया कि 18 फरवरी की रात उसने पति को प से देने से मना कर दिया। आरोप है कि 19 फरवरी को तड़के चार बजे जब वह नींद में थी तो पति ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। साथ ही चाकू से उसके मुंह पर वार कर दिया। इससे उसकी आंख में चोट आयी है। इस दौरान वह बेहोश हो गई और पति उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गया। उसके बच्चे पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गए। उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल जुजित्सु में हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने जीते छह पदक
Next: हरियाणा से दबोचा पांच हजार का इनामी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.