Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुके वेतन के लिए ठेका मजदूरों ने भरी हुंकार
  • ऊधम सिंह नगर

रुके वेतन के लिए ठेका मजदूरों ने भरी हुंकार

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। पंतनगर स्थित फसल अनुसंधान केन्द्र के दैनिक वेतनभोगी मजदूरों ने गुरुवार को अपने दो माह से रुके हुए वेतन व बीते जून माह से रुके हुए एरियर के भुगतान की मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार व यूनिवर्सिटी खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा एवं इंटक के जिलाध्यक्ष जनार्जन सिंह तथा कर्मचारी मजदूर संगठन के महामंत्री डा. महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंतनगर कृषि अनुसंधान केन्द्र के दैनिक वेतनभोगी मजदूर प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। जहां उन्होंने अपने दो माह से रुके हुए वेतन तथा आठ माह से रुके एरियर के भुगतान की मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठेका मजदूरों ने पंतनगर प्रबंध समिति सदस्य विधायक राजेश शुक्ला को भी इसके लिए दोषी ठहराया और कहा कि अपने जन्मदिन पर किच्छा में करोड़ों रुपये की घोषणाएं एवं लाखों रुपये के शिलान्यास मुख्यमंत्री से करवाया। जबकि पंतनगर के ठेका मजदूरों की घोर उपेक्षा की गई है। मजदूरों ने कहा कि इसका माकूल जवाब उन्हें आगामी चुनाव में दिया जाएगा। इंटक के मजदूर नेता जनार्जन सिंह व कर्मचारी मजदूर संगठन के महामंत्री डा. महेन्दर शर्मा ने चेतावनी दी है कि दीपावली का त्योहार नजदीक आ चुका है। ऐसे में मजदूरों का रुका वेतन व एरियर जल्द से जल्द नहीं मिला तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे। इस दौरान संतोश कुमार, जगदीश कुमार, राकेश कुमार, हकीम, पन्ना लाल, लक्षमन, शिवेन्द्र उपाध्याय, नगीना देवी, महेश प्रसाद, विशो देवी, सुनीता देवी, खातून, शुषमिता, अर्चना, बंटी, संजय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं
Next: कल से क्रमिक अनशन करेंगे निगम के सफाई कर्मी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.