Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रूद्रपुर पुलिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
  • देहरादून

रूद्रपुर पुलिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। रुद्रपुर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर बुधवार को डोईवाला में कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला तहसील पहुंचकर रुद्रपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रुद्रपुर में महिला नर्स का बलात्कार कर हत्या कर दी गई, जिसको लेकर बीते रोज प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में रुद्रपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें बर्बरतापूर्वक पीटा गया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई, जिससे ज्योति रौतेला और उनके साथियों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जो निंदनीय है। नगर कांग्रेस डोईवाला के अध्यक्ष करतार नेगी ने पुरुष पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर और महिला नर्स हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन करने वालों में सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, शाजिद अली, शाकिर अली, आशीष राणा, रईश, महेंद्र भट्ट, अफसाना, राहुल खरोला, गंभीर जायड़ा, ताजेंद्र सिंह, चन्द्रप्रकाश काला, राजवीर खत्री, रश्मि देवराड़ी, अंशुल त्यागी, आरिफ अली, मोमिन, आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं और युवाओं को सम्मान देने में सर्वोपरि रही प्रधानमंत्री जनधन योजना : पीएम मोदी
Next: 5 दिन का बच्चा..1 लाख में सौदा; आरोपियों में माता-पिता भी शामिल- 6 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.