
रुद्रपुर(आरएनएस)। बरेली निवासी भाई-बहन सिंह कॉलोनी में किराए के कमरे में मृत मिले है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब नौ बजे सिंह कालोनी में भाई-बहन की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, ग्राम चंदुआ हाफिजगंज बरेली निवासी 22 वर्षीय सुनील पुत्र रामचंद्र साला और 18 वर्षीय करिश्मा है। तीन दिन पहले ही दोनों ने मकान किराए पर रह रहे है। पुलिस के मुताबिक, सुनील पंखे के कुंडे में लटका था, जबकि करिश्मा मृतअवस्था में जमीन पर पड़ी मिली थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

