Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर- मंडी निदेशालय परिसर में खड़ी क्रेटा कार में लगी आग
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर- मंडी निदेशालय परिसर में खड़ी क्रेटा कार में लगी आग

RNS INDIA NEWS 17/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित राज्य मंडी निदेशालय कार्यालय में 15 दिसंबर को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी परिषद की पार्किंग में खड़ी एक हुंडई क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर को मंडी परिषद में बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों से अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक के बाद लंच की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने पर कैटरिंग ठेकेदार द्वारा तंदूर में उपयोग किए गए जलते कोयलों को लापरवाहीपूर्वक खाली पड़ी पार्किंग में डाल दिया गया और ऊपर से राख डाल दी गई, जिससे धुआं दिखाई नहीं दे रहा था।बताया गया कि शाम करीब 4:30 बजे एक ठेकेदार किसी कार्य से मंडी परिषद पहुंचा और अनजान में उसी स्थान पर अपनी क्रेटा कार खड़ी कर दी, जहां राख के नीचे जलते हुए कोयले मौजूद थे। कुछ ही देर में कार के निचले हिस्से से आग भड़क उठी। आग लगते देख एक व्यक्ति ने शोर मचाया और कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडी निदेशालय के कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सौभाग्य से उस समय पार्किंग में आसपास कोई अन्य वाहन खड़ा नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जांच में कैटरिंग ठेकेदार और तंदूर कारीगर की घोर लापरवाही सामने आई है। मंडी परिषद के अधिकारियों ने इस लापरवाही पर कैटरिंग ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी घटना दोहराने पर ब्लैकलिस्ट करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य सुधार आंदोलन को यूकेडी ने दिया समर्थन
Next: होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंपों में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.