Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर के निवर्तमान मेयर कोर्ट में तलब
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर के निवर्तमान मेयर कोर्ट में तलब

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  दस लाख रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एसीजेएम/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने निवर्तमान मेयर को कोर्ट में तलब किया है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 11 जुलाई नियत की गई है। रंपुरा वार्ड नंबर 06 निवासी केपी गंगवार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि किच्छा रोड पर उनका एक भूखंड है। इस पर वह अपने कारोबार के साथ ही संस्था का भी संचालन करता हैं। इस भूखंड को लेकर न्यायालय में दीवानी वाद भी लंबित था। आरोप है कि 13 जनवरी, 2019 और 16 जनवरी 2019 को तत्कालीन मेयर रामपाल पुत्र देवी राम अपने साथियों के साथ वहां आए। उन्होंने उसकी भूमि को नजूल लैंड बताते हुए खाली करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर देने पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर अदालत ने आरोपी मेयर रामपाल के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए थे। पुलिस ने केस की विवेचना कर एफआर लगा दी। मुकदमे के वादी केपी गंगवार ने अंतिम रिपोर्ट को चुनौती दी। इस पर कोर्ट ने केस को इस्तगासे में तब्दील कर दिया। गवाही के बाद एसीजेएम/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हेमंत सिंह ने आरोपी रामपाल को कोर्ट में तलब किया है। इस मामले में 11 जुलाई की तिथि नियत की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काकडपानी से लूसी तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने पर रोष
Next: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट, नैनीताल के लिए खास चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.