Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रपुर के बैंकों से पहुंच रही नकली नोटों की खेप…आरबीआई में मचा हड़कंप
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

रुद्रपुर के बैंकों से पहुंच रही नकली नोटों की खेप…आरबीआई में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
rns featured image new

देहरादून। कानपुर के आरबीआई में रुद्रपुर के बैंकों से पहुंच रही नकली नोटों की चेस्ट (खेप) के बाद हड़कंप मच गया है। लगातार मिल रही नकली करेंसी को गंभीरता से लेते हुए कानपुर के शाखा प्रबंधक ने रुद्रपुर कोतवाली को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने संबंधित बैंक की शाखाओं को प्राथमिक रिपोर्ट देकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दावा अनुभाग निर्गम विभाग गोल मोहर भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी पार्क कानपुर के प्रबंधक सरोज कुमार प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजी है। उन्होंने कहा 5 अप्रैल 2021 से भारतीय रिजर्व बैक में अन्य बैंकों की करेंसी चेस्ट शाखाओं से प्राप्त प्रेषण में जाली नोट जांच के दौरान पकड़े जा रहे हैं। जिनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

बैंक की शाखाओं से आ रहे नकली नोट: जाली नोट का मुद्रण एवं परिचालन आईपीसी के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं। प्रबंधक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर, पुलिस ने नकली करेंसी मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने स्थानीय स्तर पर एक विवेचनाधिकारी नियुक्त कर संबंधित बैंक की शाखाओं को प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी है। सीओ अमित कुमार ने कहा एसबीआई से जुड़ी शाखाएं जिले के कई स्थानों पर है। इसके लिए संबंधित थानों को प्राथमिकी रिपोर्ट को भेज दी है। शाखाओं के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

जिले में एसबीआई की हैं पांच शाखाएं: शहर के एसबीआई की मुख्य शाखा के अंदर जिले की पांच बैंक शाखाएं आती हैं। इससे पहले नौ शाखाएं जुड़ी थी, लेकिन वर्तमान में पांच बैंक जुड़े हैं। जिसमें से दो शाखाएं रुद्रपुर में हैं और बाकी की तीन काशीपुर, सितारगंज में स्थापित हैं। इन सभी शाखाओं में जमा रोकड़ा मुख्य बैंक से होकर ही आरबीआई को जाता है। जिसके बाद आरबीआई रोकड़ चेस्ट को जांचता परखता है। उसी जांच में चेस्ट की गड्डियों में लगातार नकली नोट आने का मामला सामने आया है।

चार से पांच माह में जाती है करोड़ों की चेस्ट: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रुद्रपुर के मुद्रा तिजोरी से चार से पांच माह में एक बार वापस होने वाली रोकड़ को एकत्र किया जाता है और उसे कानपुर दावा अनुभाग निर्गम विभाग को भेजा जाता है। एक बैंक कर्मी ने कहा चार से पांच माह में सभी शाखाओं से एकत्र रोकड़ की जांच की जाती है। जिसमें प्रचालित नोट और अप्रचलित नोटों को अलग किया जाता है। जिसका मतलब यह है जो नोट फटे पुराने या फिर धुंधले हो जाते हैं। उन्हें चेस्ट कहा जाता है। इसके बाद करोड़ों रुपये की संख्या में नोटों को एक साथ आरबीआई भेजा जाता है। जिसको जांच परख के बाद ही आरबीआई जमा कर नये नोटों को जारी करती है। कहा रोकड़ को जमा करने से पहले उसको बारीकी से जांचा व परखा जाता है। कभी-कभी गिनती या फिर जांच मशीन द्वारा एक दो नोट पकड़ से बाहर हो जाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर जताया शोक
Next: प्रदेश के विभिन्न विभागों के 53 अफसर व कर्मचारी संक्रमित …ये विभाग हुए ऐतियातन बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.