Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag ।। सड़क किनारे अनावश्यक खड़े वाहनों पर की जाए कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag ।। सड़क किनारे अनावश्यक खड़े वाहनों पर की जाए कार्रवाई

01/04/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए संबंधित अफसरों को सड़क सुरक्षा नियमों का सभी से कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। सड़क किनारे अनावश्यक वाहन खड़े ऐसे वाहन से संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक की समीक्षा करते हुए डीएम मनुज गोयल ने कहा कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट व ओवर लोडिंग के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए।

उन्होंने परिवहन, राजस्व, पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करते हुए चेकिंग अभियान चलाएं। हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनमें जो भी जरूरी कार्रवाई हो समय पर की जाए। सभी मोटर मार्गों पर आबादी क्षेत्रों में वाहन गति सीमा, यातायात संकेतक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेंद्र विराटिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियोगों में ओवर लोडिंग में 6, ओवर स्पीड में 7, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए 3, भार वाहनों में यात्री ढोना में 8 तथा दुपहिया वाहनों में हेलमेट का प्रयोग न करने वाले 28, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 16 लोगों का चालान किया गया।

बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, एसडीएम जखोली परमानंद राम, एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन, ईई अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, एनएच ईई बलराम मिश्रा, ऊखीमठ लोनिवि ईई मनोज भट्ट आदि मौजूद थे।

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Rudraprayag ।। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का हर हाल में पहुंचाएं जनता को लाभ
Next: Rudraprayag ।। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग द्वारा कराया जाएगा जनपद के युवाओं को निःशुल्क शार्ट टर्म कोर्स

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.