Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग संगम सहित कई स्थानों पर डीएम ने निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग संगम सहित कई स्थानों पर डीएम ने निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

RNS INDIA NEWS 02/12/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग।  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर क्षेत्र में अनेक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यो की जानकारी ली। साथ ही गुणवत्ता को देखते हुए समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा संगम घाट पर रेलवे द्वारा आरएनआर योजना में किए जा रहे आरती मंच के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि घाट के निर्माण के लिए सीढ़ियों का चौड़ीकरण, चैंजिंग रूम का मरम्मत कार्य, रैलिंग, टाइल एवं प्लास्टर आदि अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि घाट पर आरती करने वाले स्थानीय लोगों एवं आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिल सके। अधिशासी अभियंता हितेश पाल ने बताया कि घाट में आरती मंच के निर्माण के लिए एक करोड़ 2 लाख 85 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि प्लास्टर, रैलिंग एवं टाइल का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 के अंत तक कार्यो को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा जवाड़ी बाईपास में पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि पार्क के लिए 95 लाख 42 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए सभी आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए पार्क में व्यवस्था की जा रही है। बच्चों के लिए पार्क में झूलों की व्यवस्था, युवाओं के लिए जिम तथा बुजुर्गों के लिए योगा प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। करीब 80 से 100 लोगों के बैठने के लिए ओपन ईयर थियेटर भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पर्यटन की गतिविधियों के दृष्टिगत व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट एवं बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने घाटों की उचित सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि घाटों की सफाई के लिए किसी तरह से धनराशि की कमी है तो इसके लिए आंगणन प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर में पर्यटकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है इसलिए पर्यटकों को हर संभव सुविधा देने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका के समीप बनाए जाने वाले पार्किंग का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि इस पार्किंग के लिए जो भी कार्यवाही की जानी है उसको पूर्ण करते हुए कार्य यथाशीघ्र शुरू किया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा केंद्रीय वित्त पोषित प्रसाद योजना में जीएमवीएन के समीप बनाए गए टूरिस्ट इंटरप्रीटिशियन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सेंटर के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। कहा कि इस स्थान में बर्ड वॉचिंग के अलावा रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ के धार्मिक स्थलों की जानकारी एवं फोटोग्राफ्स को भी प्रदर्शित किया जा सकता है। निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। जिलाधिकारी द्वारा श्री 108 सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों से भी मुलाकात की। उन्होंने संगम बाजार में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, उप जिलाधिकारी सदर अपर्णा ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीत सिंह रावत, ग्रामीण निर्माण विभाग हितेश पाल सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोरी के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या
Next: जानलेवा हमले के दोषी को पांच वर्ष की कैद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.