Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोरी के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या
  • उत्तरकाशी

मोरी के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या

RNS INDIA NEWS 02/12/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। जनपद के सीमांत विकासखण्ड मोरी के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में निवास करने वाले करीब दस गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। इंटरनेट कनेक्टिविटी के मौजूदा दौर में ग्रामीण नेटवर्क की समस्या के कारण अपने जरूरी कामकाज नहीं कर पा रहे हैं।
मोरी विकास खण्ड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के लिवाडी, फिताडी, राला, कासला, रेकचा, हरिपुर, औसला, गंगाड, पंवाणी व ढाटमीर के लोग आज भी नेटवर्क कनेक्टिविटी से कोसों दूर हैं। ग्रामीणों को लोगों से संपर्क साधने के लिए गांव से 10 से 15 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर जखोल, सांकरी व मोरी मुख्यालय आना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी शुरु न हुई तो आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। क्षेत्र के जगमोहन सिंह राणा, राजपाल सिंह रावत, महावीर सिंह राणा, जयचन्द सिंह रावत आदि ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के चलते ग्रामीणों को भारी असुविधा हो रही है। जिससे लोगों के काम काज ठप पड़े हुए हैं। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि मोरी क्षेत्र में जिन गांवों में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है। उनको चिन्हित कर लिया गया है, जल्द से जल्द सभी गांवों को नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध तथा कूड़ा निस्तारण एवं सेग्रिगेशन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: रुद्रप्रयाग संगम सहित कई स्थानों पर डीएम ने निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.