Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग नगर पालिका में निर्दलीय संतोष रावत 369 मतों से जीते
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग नगर पालिका में निर्दलीय संतोष रावत 369 मतों से जीते

RNS INDIA NEWS 25/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  रुद्रप्रयाग जनपद में निकाय चुनाव में एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों में बीजेपी को दो, कांग्रेस को एक सीट मिली। जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीत पाने में कामयाब हुए। सबसे बड़ा उलटफेर रुद्रप्रयाग नगर पालिका में हुआ जहां कांग्रेस से नाराज प्रत्याशी संतोष रावत ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस को धूल चटाते हुए जीत दर्ज की। रुद्रप्रयाग नगर पालिका सीट से भाजपा से चन्द्रमोहन सेमवाल को 1662 मत मिले। जबकि कांग्रेस के दीपक भंडारी को 1409, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत को 2031 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी को सबसे कम 216 मत मिले। नोटा को 8 मत मिले। जबकि 151 मत रद्द हुए। भाजपा और कांग्रेस को पटखनी देते हुए कांग्रेस से नाराज और बागी चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत को आखिरकार 369 मतों से जीत पाने में कामयाबी मिली है। रुद्रप्रयाग नगर पालिका सीट पर पहले परिणाम घोषित हो गए थे जिसमें संतोष रावत 370 मतों से जीत दर्ज कर चुके थे किंतु भाजपा द्वारा रिकाउंटिंग की गई जिसके बाद एक घंटे तक रिकाउंटिंग हुई और पुन: निर्दलीय संतोष रावत 369 मतों से विजयी घोषित किए गए। भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नम्बर पर रही। जीत के बाद संतोष रावत के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य बाजार में विजय जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी की। एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान दीपावली और होली एक साथ खेली गई। वहीं रुद्रप्रयाग नपा के अलावा तिलवाड़ा नगर पंचायत से बीजेपी की विनीता देवी 62 मतों से जीत हुई। अगस्त्यमुनि नगर पंचायत से कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी को 18 मतों से जीत मिली। जबकि ऊखीमठ से कांग्रेस से नाराज निर्दलीय कुब्जा धर्मवाण को 91 मतों से जीत मिली। गुप्तकाशी से बीजेपी की विशेश्वरी देवी 35 मतों से विजयी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगस्त्यमुनि में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने लगाई फांसी
Next: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 90 हजार रुपये ठगे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.