Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग में पाइप लाइन से मिला मृत सांप
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में पाइप लाइन से मिला मृत सांप

RNS INDIA NEWS 26/09/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में जल सस्थान की पेयजल पाइप लाइन में मृत सांप मिलने से लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि जल सस्थान की लापरवाही से दूषित पानी पीने से कई लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। जबकि यह बच्चों और बुर्जुगों के जन स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। रविवार को मुख्य बाजार में नगर की पेयजल लाइन पर आपूर्ति ठप हुई। स्थानीय लोगों ने विभाग को इस मामले की शिकायत की। जब विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन को देखने पहुंचे तो लाइन खोलते ही यहां पाइप लाइन से बड़ा मृत सांप निकला। सांप को किसी तरह पाइप से बाहर निकाला गया, किन्तु सड़ी हुई अवस्था में होने के कारण उसका आधा शरीर पाइप के अंदर ही रह गया। लोगों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि कई बार पाइप लाइन से मृत मेंढक, सांप, छिपकली आदि मृत अवस्था में निकल रहे हैं। विभाग द्वारा स्रोत पर पानी का फिल्टर लगे होने की बात कही जाती है किंतु यह जनता के साथ धोखा है। स्थानीय निवासी केशव नौटियाल ने कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही आम जनता के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। प्रशासन को ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह पेयजल लाइन से मृत जीव जन्तुओं के आने से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। साथ ही इसे स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने शीघ्र जनता को शुद्ध पानी मुहैया कराने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: अधिगृहित भूमि पर नियमानुसार  की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाही: टीएचडीसी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.