Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
  • रुद्रप्रयाग

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

RNS INDIA NEWS 03/07/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में अपर जिला जज कंवर अमनिन्दर सिंह की मौजूदगी में हुए गोपनीय मतदान में 14 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। जबकि विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा और अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसकी पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेज दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह शुक्रवार शाम को इस्तीफा दिए जाने के बाद शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा के बाद गोपनीय मतदान किया गया। जिसमें 18 सदस्यों की जिला पंचायत में 14 सदस्य ही शामिल हुए। मतदान में 4 सदस्य अनुपस्थित रहे। 14 सदस्यों द्वारा गोपनीय मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मत डाले गए। जबकि अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा। इस कार्रवाई के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। उधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है जिस पर देर रात तक फैसला आने की उम्मीद है।

आखिरी तक एकमत रहे नाराज सदस्य
जिला पंचायत के 14 सदस्य आखिरकार अपने इरादों में कामयाब हो गए। करीब एक महीने के इस घटनाक्रम में हालांकि अध्यक्ष की कुर्सी बचने की कम संभावना जताई जा रही थी। लेकिन भाजपा के कुछ लोग उम्मीद जरूर लगा रहे थे कि कहीं वोटिंग में एक दो सदस्य पाला न बदल दें। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और अध्यक्ष से नाराज सदस्य अपने मिशन में कामयाब हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात बीमारी से सूअरों की हो रही मौत, सैंपल बरेली भेजा
Next: तीर्थ पुरोहितों और जोशीमठ प्रशासन की बैठक छह जुलाई को

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.