Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • डीएम ने ली नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
  • रुद्रप्रयाग

डीएम ने ली नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने प्रबंधन समिति की मांग पर विद्यालय परिसर में बरसात से बचाव के लिए शेल्टर का निर्माण पर सहमति जताई। साथ ही अभिभावक बैठक कक्ष व भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला अटल टिंकरिंग लैब का आंगणन तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं की संख्या, विषयवार संचालित हो रही कक्षाओं, बीते वर्षों के परीक्षा परिणाम आदि की समीक्षा ली। विद्यालय में शिक्षा ले रहे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पोषित आहार, खेल, प्रतियोगी परीक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए भी बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य केएस दिगारी ने विद्यालय की स्थापना वर्ष, विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की संख्या, डिजिटल व स्मार्ट क्लास, लाईब्रेरी, मेडिकल सुविधा, स्पोर्ट्स एक्टिविटी आदि गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय उत्तराखंड की सर्वाधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है। बैठक के दौरान उन्होंने विद्यालय में प्रवेश के समय आयोजित होने वाला प्रवेश उत्सव, कौशल विकास केंद्र, डिजिटल क्लास, स्पोटर्स एक्टिविटी में योगा, टेबिल टेनिस आदि की भी जानकारी जिलाधिकारी को दी।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि वेद प्रकाश जमलोकी, प्रबंधन समिति के अभिभावक सदस्य अरविंद सिंह नेगी, अनीता देवी, जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य वीएस नेगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीएस गुसांई, सहायक अभियंता लोनिवि ऊखीमठ अंदीप राणा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ में राहत-बचाव कार्य व भिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित
Next: श्रीनगर में रेलवे सुरंग निर्माण के लिए भारी ब्लॉस्टिंग पर भड़के लोग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.