Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीई के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु
  • देहरादून

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शुक्रवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछली लॉटरी प्रक्रिया में प्रवेश से वंचित बच्चों को इस बार लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आवेदन पत्रों की जांच के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र में काउंटर शुरू कर दिया गया है। ब्लॉक क्षेत्र में आरटीई के तहत अभी 120 सीटें रिक्त हैं। शिक्षा के अधिकार के अधिनियम के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में 25 प्रतिशत अपवंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। बीते मार्च माह में आरटीई के तहत आवेदन पत्र जमा किए गए थे, जिसके बाद मई माह में प्रदेश स्तर पर लॉटरी प्रक्रिया के तहत प्रवेश के लिए बच्चों का चयन किया गया। विकासनगर ब्लॉक के 90 छोटे बड़े निजी शिक्षण संस्थानों में कुल 1100 सीट आरटीई के तहत आरक्षित हैं। जिनमें से 980 सीटों पर प्रथम चरण में प्रवेश हो चुका है। जबकि 120 सीट अभी भी रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर आवेदन के लिए शिक्षा विभाग की ओर से दूसरा मौका मुहैया कराया गया है। जिसके तहत सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र में काउंटर शुरू कर दिया गया है। काउंटर प्रभारी सरदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि पहले दिन सिर्फ दो आवेदन पत्र जमा हुए हैं। बताया कि आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच एक सितंबर तक की जाएगी। आवेदन पत्रों के साथ निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के कारोबार पर रोक लगाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next: हनोल महासू जागड़ा मेला राज्यस्तरीय राजकीय मेला घोषित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.