Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आरसेटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा, लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश
  • अल्मोड़ा

आरसेटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा, लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 10/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आरसेटीआई द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति और विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में पिछली डीएलआरएसी बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन और बीते वर्ष आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रशिक्षण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीपीएल अभ्यर्थियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परियोजना निदेशक, बीडीओ, वीडीओ और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2025–26 तक के लंबित दावों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रशिक्षणार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आरसेटीआई परिसर में पॉलीहाउस स्थापित करने, परिसर के आसपास पांच सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने और एसबीआई आरसेटी भवन की मरम्मत के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिरुद्ध शाह, सभी खंड विकास अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डायट अल्मोड़ा में बाल केंद्रित शिक्षण सामग्री पर पांच दिवसीय कार्यशाला जारी
Next: धमकी भरे मेल के बाद अल्मोड़ा जिला न्यायालय की सुरक्षा बढ़ी, परिसर में सघन चेकिंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.