Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की में धूमधाम से निकाली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा
  • हरिद्वार

रुड़की में धूमधाम से निकाली महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती धूमधाम से रुड़की में मनाई गई। गुरुवार को विभिन्न स्थानों से बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण कर शताब्दी द्वार स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास पहुंची। इस दौरान राजपूत युवा हाथों में केसरिया ध्वज थामे और जयघोष लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  डीएवी इंटर कॉलेज के परिसर से बैंड-बाजों के साथ प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा बीएसएम तिराहा, गौशाला, दुर्गा माता मंदिर, मेन बाजार तथा सिविल लाइन बाजार में होते हुए शताब्दी द्वारा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ संपन्न हुई। इससे पूर्व डीएवी इंटर कॉलेज स्थित आर्य उपवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा ने क्षत्रिय समाज से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीरेंद्र सिंह उर्फ बबलू राणा ने कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने का जो कौशल महाराणा प्रताप में था वह आज तक किसी और योद्धा में नहीं रहा। कवि एवं साहित्यकार सुबोध कुमार पुंडीर ने अपनी रचनाओं के द्वारा क्षत्रिय समाज में जोश भरते हुए संगठित होने का आह्वान किया। दयाराम भाटी व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के जिला अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा के कुशल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर एडवोकेट, अमित सिंह राणा जिला अध्यक्ष राजपूत करणी सेना, ग्राम भलस्वा गाज के प्रधान आकाश राणा, राजपूत धर्मशाला कनखल के ट्रस्टी संजय सिंह चौहान, क्षत्रिय चेतना मंच के प्रमोद सिंह पुंडीर, प्रणय प्रताप सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम मंडावर के पूर्व डीएसपी भोजराज सिंह पुंडीर, एडवोकेट नरेश पुंडीर, आलोक सिंह पुंडीर, पार्षद अनूप सिंह राणा, शिवमंगल प्रताप सिंह एडवोकेट, अभय सिंह पुंडीर, वीरेंद्र सिंह राणा, ठाकुर मोतीराम, ठाकुर रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोस्त ने ही की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या
Next: सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण को रोकने और हटाने के लिए चालानी कार्रवाई की जाय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.